छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

प्रदेश महिला कांग्रेस ने भिलाई की श्वेता मिश्रा को बनाया सचिव

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की घोषणा हो गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुस्मिता देव की अनुशंसा पर प्रदेश से उपाध्यक्ष, दो महासविच सहित जिले वार 28 सचिवों व चार जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। भिलाई से युवा महिला कांग्रेस नेत्री स्वेता मिश्रा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इनकी नियुक्ति पर जिले की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित युवा कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

इनकी नियुक्ति पर एनएसयूआई कार्यकारी अध्यक्ष गुरलीन सिंह, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष गुरमुख सिंह, प्रणय गाडगे, फतेह सिंह, निशांत राव, अभिनव नायक, संगीता ध्रुव, अमला राव, मीना ठाकुर, सुनीता सिंह, रेनू रंधावा, संजय मोहंती, श्वेता सिंह व छत्तीसगढ़ गौर समाज व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

====

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button