छत्तीसगढ़

सद्भभावना दिवस, कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों ने ली शपथ

सद्भभावना दिवस,
कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों ने ली शपथ
जांजगीर-चापा 20 अगस्त 2020 / पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को आज सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी शाखाओं में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सद्भावना की शपथ ली। भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करने तथा आपसी मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली। शपथ के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का कड़ाई से पालन किया गया।
विभागीय कार्यालयों में भी ली गई सद्भावना की शपथ-
पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर आज जिले के अन्य विभागीय कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी सद्भावना की शपथ ली। आज प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने सद्भावना की शपथ ली।
क्रमांक//फोटो। अजय शर्मा जिला रिपोर्टर 9977420682

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button