छत्तीसगढ़

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की द्वितीय किश्त का भुगतान आज,

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की द्वितीय किश्त का भुगतान आज,
जिले के 1 लाख, 69 हजार, 46 किसानों के बैंक खातों में द्वितीय किश्त 141करोड़ 59 लाख 70 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि का होगा भुगतान,। अजय शर्मा जिला रिपोर्टर

 

किसानों में हर्ष,
जांजगीर-चांपा, 19 अगस्त 2020/ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरूवार 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 1 लाख, 69 हजार, 46 किसानों के बैंक खातों में द्वितीय किश्त की 141 करोड़, 59 लाख ,70 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि अंतरित की जाएगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिलने से जिले के किसानो में हर्ष व्याप्त है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई देश में यह अपनी तरह की पहली योजना है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान, मक्का और गन्ना (रबी) उत्पादक किसानों के खाते में लगभग 5,700 करोड़ रूपए की राशि किसानों को खेती किसानी के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें उपज का सही दाम दिलाने के उद्देश्य से आदान सहायता के रूप में दी जा रही है। यह राशि चार किश्तों में किसानों को दी जा रही है। प्रथम किश्त का भुगतान 21 मई को किया गया था। जांजगीर-चांपा जिले के 1 लाख 69 हजार, 46 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चार किश्तों में कुल 538 करोड़, 87 लाख, 52 हजार 396 रूपए की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की जा रही है, जो राज्य के किसी भी जिले से किसानों के प्रोत्साहन सर्वाधिक राशि है। प्रथम किश्त के रूप में जिले के किसानों के बैंक खातों में 141 करोड़, 45 लाख 47 हजार 496 रूपये की प्रोत्साहन राशि सीधे अंतरित की जा चुकी है। राज्य सरकार की मंशानुसार किसानों को-2500 रूपए प्रति किं्वटल की दर से 1966 करोड़, 67 लाख 97 हजार 450 रुपए का भुगतान होना था। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत शेष राशि 538 करोड़, 87 लाख, 52 हजार 369 रूपए का भुगतान चार किस्तों में किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button