छत्तीसगढ़ से कोण्डागांव के वरिष्ठ पत्रकार शंभू यादव को मिला फिल्म एण्ड मिडिया एक्सीलेंस अवार्ड

पूर्व लैप्टिनेंट जनरल पीके सहगल के हाथों दिल्ली में हुए सम्मानित
कोण्डागांव। इस वर्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरूण शर्मा द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना जज्बा दिखाने वाले पत्रकारों को 13वें मिडिया एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के अम्बेडकर ऑडिटोरियम आंध्रप्रदेश भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने जान डाल दी। इस कार्यक्रम में उन पत्रकारों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाचारों के माध्याम से जनता को सच से रूबरू कराया। 13वें मिडिया एक्सीलेंस अवार्ड में पत्रकारों के अलावा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। इस वर्ष आयोजित 13वें मिडिया एक्सीलेंस अवार्ड में पूरे छत्तीसगढ़ से कोण्डागांव के वरिष्ठ पत्रकार शंभू यादव को सम्मानित किया गया।
कोण्डागांव में लगभग 35 वर्ष से प्रिंट मिडिया में समाचारों के लिए पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार शंभू यादव को नई दिल्ली में 13वें मिडिया एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उन्हे पूर्व लैप्टिनेंट जनरल पीके सहगल, मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरूण शर्मा, सांसद शिव सेना संजय राउत, फिल्मसिटी उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, एमयूबीयू टीबी के संस्थापन मनीष श्रीवास्तवा, नवभारत टाइम्स रहक खान, राजीव निगम आदि के हाथों सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान यहां अतिथि के तौर पर संदीप मारवाह, टीना आहूजा, जसलीन माथारू, फ्लोरा सैनी, पल्लवी कुमार, नंदिता पुरी, अर्जुन मुगल, सुनीला करबला, जुबीन शाह, सुनील सावरा, विनोद बच्चन, रमेश गोयल, योगेश लखानी और अन्य उपस्थित रहे।
पत्रकारिता के क्षेत्र में ऑस्कर से कम नहीं मिडिया एक्सीलेंस अवार्ड
इस अवार्ड के बारे में वरिष्ठ पत्रकार शंभू यादव ने बताया कि, मिडिया एक्सीलेंस अवार्ड पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाता है। लेकिन इसे आॅस्कर से कम नहीं आका जाता। इसी के चलते इस वर्ष इस सम्मानित होने लिए पूरे देश के 16 राज्य के पत्रकार अम्बेडकर ऑडिटोरियम नई दिल्ली पहुंचे थे। इनमें अलग-अलग क्षेत्र जैसे प्रिंट मिडिया, इलेक्ट्रानिक मिडिया आदि शामिल रहा। सम्मान समारोह में देश के ख्याती प्राप्त संस्थाओं को भी पुरस्कृत किया गया।
जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों ने दी बधाई
वरिष्ठ पत्रकार शंभू यादव को सम्मानित किए जाने पर दुर्ग कमिश्नर दिलीप वासनिकर, कमिश्नर धंनजय देवांगन, कोण्डागांव कलेक्टर नीलकंठ टीकाम, सांसद दिनेश कश्यप, विधायक मोहन मरकाम, विधायक संतराम नेताम, पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, उपाध्यक्ष व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि घोष, नगर पालिका अध्यक्ष तरसेम सिंह गिल, उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि शिशिर श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंनत साहू व जिला के अन्य अधिकारी, संघ के पदाधिकारी, राजनैतिक, सामाजिक संगठन के पदाधिकरियों ने बधाई दी है।
पहले भी हो चुके है राज्य स्तर पर सम्मानित
इसके पूर्व भी शंभू यादव को कई मंचो से पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उन्हे गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान, अम्बेडकर फिलोसपी अवार्ड, इंद्रवती पुरस्कार और युवा एवं खेल कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किए गए है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर बात करे तो, सर्व आदिवासी समाज, ब्राम्हण समाज, क्षत्रिय समाज, कई अन्य समाज और कई समाज सेवी संस्थाओं द्वारा इन्हे सम्मानित किया जा चुका है। इनकी उपलब्धियों में कोण्डागांव जिले का भारत स्वच्छ मिशन के नवरत्न (ग्रामीण) की उपाधी भी शामिल है।
सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008