छत्तीसगढ़

संपर्क फाउंडेशन ने किया शिक्षक नीलकंठ को सम्मानित

कोंडागांव। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था “संपर्क फाउंडेशन” ने नीलकंठ साहू , सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला मारीगुड़ा, संकुल बकोदागुड़ा, विकासखण्ड कोंडागांव, जिला कोंडागांव को “संपर्क फाउंडेशन नवाचारी” पुरस्कार से सम्मानित किया। शिक्षक नीलकंठ साहू ने बताया कि संपर्क फाउंडेशन ने छोटे-छोटे बच्चो को पढ़ाने के लिए अनोखा किट तैयार किया है जिसका उपयोग हम बेहतरीन व रोचकता के साथ सिखाने में करते हैं जिससे बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि और विधालय के प्रति पालकों में जागरूकता देखने को मिली है। अभी कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते बच्चों को पढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर शिक्षक सारथी के साथ साथ शिक्षकों द्वारा ऑफलाइन ऑनलाइन पढ़ाई संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button