छत्तीसगढ़

विधायक संतराम के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने की भेंट व मुलाकात

केशकाल। राज्य शासन के स्कूल एवं शिक्षा सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह का 15 अगस्त के अवसर पर जगदलपुर ध्वजारोहण करने हेतु आगमन हुआ था। जगदलपुर लालबाग में ध्वजारोहण कार्यक्रम करने के पश्चात वापस रायपुर की ओर जाते वक्त कोंडागांव जिले के केशकाल विधान सभा के विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम के निवास पहुंचकर शिष्टाचार भेंट कर मुलाकात की। मंत्री प्रेमसाय सिंह का विधायक निवास केशकाल पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जोशीला स्वागत किया साथ ही मंत्री जी के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ग्रुपिंग फोटोग्राफी करवाया। सभी से मुलाकात करने बाद मंत्री जी अपने गंतव्य रायपुर कि ओर प्रस्थान किया। इस भेंट मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री को केशकाल विधायक द्वारा अपने विधानसभा अंतर्गत स्कूल आश्रम बाउंड्रीवाल हेतु ज्ञापन भी सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button