विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं, बेलतरा के सर्वांगीण विकास के लिए हम सब एक हैं : त्रिलोक चंद्र श्रीवास कांग्रेस नेता कार्यकर्ता, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा एवं नगोई में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न, विधायक सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी रहे विशेष रूप से मौजूद

विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं, बेलतरा के सर्वांगीण विकास के लिए हम सब एक हैं : त्रिलोक चंद्र श्रीवास कांग्रेस नेता कार्यकर्ता, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा एवं नगोई में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न, विधायक सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी रहे विशेष रूप से मौजूद
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्राम पंचायत नगोई में डबरीपारा मुक्तिधाम निर्माण, बालीबंद तालाब के पास मुक्तिधाम निर्माण तथा ग्राम पंचायत बैमा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता, AICC के राष्ट्रीय समन्वयक एवं जिला पंचायत सदस्य क्रमांक-3 के मार्गदर्शक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा : “हम अलग-अलग राजनीतिक दलों के, विचारधाराओं के लोग हो सकते हैं। अनेक मुद्दों पर हमारे मतभेद भी हो सकते हैं, और हैं भी। परंतु बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण या शहरी कोई भी क्षेत्र हो, वहां के विकास कार्यों को लेकर, बेलतरा के सर्वांगीण विकास को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, हम सब एक हैं। जनप्रतिनिधि चाहे वह जिला पंचायत सदस्य हो, अध्यक्ष हो, विधायक हो या कोई भी हो, उनकी मंशा अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना रहता है। हम लोग पहले भी बेलतरा की माटी और मानुष की सेवा के लिए दिन-रात एक करते रहे हैं, और आजीवन यहां के लोगों की सेवा के लिए जुटे रहेंगे।”
इस अवसर पर कार्यक्रम के गरिमामयी अतिथि के रूप में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जनपद सदस्य बुधनाथ टैगोर, ग्राम पंचायत नगोई की सरपंच सुनीता सत्येंद्र गढ़वाल, बैमा के सरपंच फतेह लाल सूर्यवंशी, उप सरपंच संजय पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, श्याम सुंदर शास्त्री, चरण सिंह राज, राहुल गोरख, आशीष बारगाह, हेमलाल यादव, सचिव शिव निर्मलकर, शैलेश सोनवानी, सतीश श्रीवास, लोकप्रकाश दिवाकर, राजेंद्र सूर्यवंशी, सागर पांडे, बिट्टू शास्त्री, ओमप्रकाश, गोपी शास्त्री, यशवंत सिंह ठाकुर, उमेश गौरहा, लक्ष्मी सिन्हा सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नगोई एवं बैमा के सैकड़ों ग्रामवासियों द्वारा श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, बेलतरा विधानसभा लोकप्रिय विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहार एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया।




