छत्तीसगढ़

जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण!

 

जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण!

उत्तर बस्तर कांकेर 15 अगस्त 2020- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने आज प्रातः जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चौहान ने जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाए दी तथा सौंपे गये दायित्वों को निष्ठापूर्वक एवं इमानदारी के साथ करते हुए समय पर पूरा करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, एसडीएम उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव, सहित जिला कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button