छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त,2020, का अंतिम रिहर्सल संपन्न

स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त,2020,
का अंतिम रिहर्सल संपन्न,
कार्यक्रमों के प्रस्तुतिकरण के संबंध में कलेक्टर ने किया अधिकारियों का मार्गदर्शन,
कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से करने के निर्देश,
अजय शर्मा जिला रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 13 अगस्त 2020/ 15 अगस्त को स्थानीय हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों में का आज कलेक्टर श्री यशवंत कुमार और एसपी श्रीमती पारुल माथुर की उपस्थिति में अंतिम रिहर्सल किया गया।
रिहर्सल में आज का 9ः00 बजे कलेक्टर यशवंत कुमार ने ध्वजारोहण किया, पुलिस की टीम द्वारा राष्ट्र धुन की प्रस्तुति दी गई। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, राष्ट्र धुन, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, कोरोना वारियर्स को पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया।
कलेक्टर ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के गरिमामय और प्रभावी प्रस्तुति के लिए उनका आवश्यक मार्ग-दर्शन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने अधिकारियों, कर्मचारियों, आमंत्रितों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हो सके।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button