खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
छग ओलम्पिक एसो. की बैठक आठ को, इसी समय किया जायेगा चुनाव

भिलाई। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेषन की विशेष सामान्य सभा की बैठक आगामी 08 अगस्त को प्रात: 11 बजे से 01 बजे तक होटल ग्राडं इम्पिरिया, व्ही.आई.पी. रोड, रायपुर संपन्न होगी। बैठक की अध्यक्षता गणपत राव, चुनाव अधिकारी पूर्व जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर करेंगे, जिसमें मुख्य कार्यसूची छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ का चुनाव आगामी चार सालों के लिये किया जाना है।
इस बैठक में भारतीय ओलम्पिक संघ से पर्यवेक्षक के रुप में अनिल खन्ना, वरिश्ठ उपाध्यक्ष, भारतीय ओलम्पिक संघ तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग,प्रवेश जोशी खेल अधिकारी संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छ.ग. षासन उपस्थित रहेंगे।