छत्तीसगढ़

मोदी ने किया काम, अब कार्यकर्ताओं की बारी हम सब देश के चौकीदार है

कोण्डागांव । स्थानीय बीजेपी कार्यालय अटल सदन के परिसर में  विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा प्रभारी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनाव में विजय हासिल करने के गुरूमंत्र बताए। उन्होने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपना काम कर दिया है और अब कार्यकर्ताओं की बारी है। हर कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल का काम करते हुए घर-घर जाकर वोट बटोरने का वक्त आ गया हैं। हम सभी देश के चौकीदार है और चौकीदार की भांति ही हमने अब तक कार्य किया हैं। जिसके चलते यहॉ मोदी लहर बरकरार हैं। वहीं लोकसभा संयोजक व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस जिन वादों को करते हुए प्रदेश की सत्ता में आई है उसका अब तक एक अंश भी पूर्ण नहीं कर पाई। बल्कि इन तीन महीनों में माओवादी गतिविधियों के साथ गुंडागर्दी यहॉ कुछ ज्यादा ही फैल गई हैं। सांसद दिनेश कश्यप ने अपनी बात रखते हुए पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाए उसके लिए हर कार्यकर्ता को निस्वार्थ भाव से कार्य करने की बात कही उन्होंने कहा कि, मोदी के कार्यकाल से हर कोइ खुश है और एक बार फिर मोदी के नारे देश की जनता लगा रही हैं। इस मौके पर मोहन एडी, पूर्व मंत्री लता उसेंड़ी, मनोज जैन, गोपाल दीक्षित, ओपी टावरी, जसकेतु उसेंड़ी, जितेंद्र सुराना, दिलीप दीवान सहित अन्य मौजूद रहे।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button