प्लेट मिल विभाग में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

सुरक्षा को लेकर आलोक,किशोर सहित अन्य कवियों ने कविता के माध्यम से किया कर्मियों को जागरूक
भिलाई। भिलाई इस्पात संयत्र के प्लेट मिल विभाग में हाल ही में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षा विषय को केन्द्रित किया गया। इस कार्यक्रम में स्लोगन, वाद-विवाद, निबंध, सुझाव आदि प्रतियोगिता हिन्दी में रखीं गयी। इस दौरान संयंत्र के राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ कर उपस्थित कर्मियों एवं अधिकारियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्लेट मिल के महाप्रबंधक एम एम गद्रे ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए स्वयं एक ओजपूर्ण कविता का पाठ किया।
कवि संगोष्ठी का संचालन करते हुए अखिल भारतीय मंचों के कुशल कवि किशोर तिवारी ने अपने सुमधुर गीतों एवं चुटीले संचालन से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। श्री बलराम चंद्राकर एवं श्री कृष्ण कुमार पाटिल ने सस्वर कविता पाठ कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गजराज दास महंत एवं श्री आलोक शर्मा ने अपनी हास्य रचनाओं से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। विजेंद्र कुमार वर्मा एवं गोविन्द पाल ने गंभीर रचनाओं का पाठ किया। इस अवसर पर प्लेट मिल के कार्मिक सज्जाद हुसैन, प्रदीप कुमार मित्रा, प्रमोद नेमा, एच के आडिल, सत्यनारायण मेहर ने भी कविता पाठ किया।
अंत में प्लेट मिल के उप महाप्रबंधकों जे के सेठी, प्रमोद कुमार, आर के बिसारे, एस के वर्मा, एम के गोयल, सी पद्मनाभन, संजय त्रिपाठी ने उपस्थित कवियों एवं कविता पाठ के विजेताओ को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यशाला का आयोजन प्लेट मिल के राजभाषा समन्वय अधिकार ओंकार सिंह चंद्राकर ने किया।