छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महिला प्रकोष्ठ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन

आईपीएस सुरेशा चौबे ने बताया कैसे होगा महिला उत्पनीडऩ का अंत

भिलाई। ब्राह्मण मित्र मंडल महिला प्रकोष्ठ दुर्ग-भिलाई द्वारा मंगल वाटिका कोहका रोड कुरूद में सर्व ब्राह्मण महिलाओं की उपस्थिति में अंतरास्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन कार्यक्रम  आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुरेशा चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आई. पी. एस ) राजनांदगाँव, श्रीमती कुसुम पांडेय, श्रीमती प्रभावती दुबे, सुश्री भावना पांडेय, सुश्री संगीता मिश्रा के विशेष आतिथ्य में संपन्न  हुआ।             कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ब्राह्मण मित्र मंडल श्रीमती उर्मिला उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा समस्त अतिथियों को पुष्प पौधे भेंट कर के स्वागत किया गया तथा महिला प्रकोष्ठ द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सुरेशा चौबे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अब महिलाओं को इस पुरुष समाज में किसी भी बात के लिए डरने की आवश्यकता नहीं है, उन्होंने कहा कि जो महिला सास बनती है यदि वह अपनी बहू को अपनी पुत्री जैसे व्यवहार करे तथा जो महिला बहु बनती है, वह अपनी सास से माँ जैसा व्यवहार करे, तो समाज से घरेलु महिला उत्पीडऩ जैसी समस्याओं का जड़ से अंत हो जाएगा। श्रीमती चौबे ने होली के त्यौहार के लिए उपस्थित समस्त महिलाओं को बधाइयां एवं शुभकामनाऐं दी।

इस अवसर पर विशेष अतिथि श्रीमती कुसुम पांडेय ने कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह के कार्यक्रम एक दूसरे को  नज़दीक से जानने एवं महिलाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी महिला प्रकोष्ठ श्रीमती उर्मिला उपाध्याय ने ब्राह्मण मित्र मंडल के संयोजक राम मिलन दुबे का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि राम मिलन दुबे अपने संयोजक मंडल द्वारा ब्राह्मण परिवारों के संपूर्ण विकास के लिए व्यक्तिगत रूप से सदैव प्रयास करते रहते है। एवं ब्राह्मण मित्र मंडल के उद्देश्यों एवं कार्यो के ऊपर प्रकाश डालते हुए महिलाओं से अपील की,कि वे सदैव सक्रिय रहकर घर, समाज एवं देश की सेवा करते रहना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ ब्राह्मण मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं द्वारा गुलाल एवं फूलो से होली खेली गई, तथा समस्त अतिथियों सहित महिलाओं ने संगीत की धुन पर आकर्षक नृत्य भी किया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए अनेक खेलो का आयोजन भी किया गया, जिसमे सब ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। यह जानकारी ब्राह्मण मित्र मंडल के मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा ने दिया।

Related Articles

Back to top button