छत्तीसगढ़स्वास्थ्य/ शिक्षा

ऑफलाइन पढ़ाई का लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुंच रहा, घर घर जा कर कराया जा रहा अध्यापन

कोंडागांव। कोविड19 वैश्विक महामारी के इस दौर में शालाएं संचालित नहीं हो रही है, बच्चो के भविष्य को ध्यान में रखते हुए “पढ़ई तुहर दुआर” कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा व जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे के निर्देशानुसार वि.ख. कोंडागांव के सभी 30 संकुलों में ऑफलाइन पढ़ाई जोरों पर है। शिक्षकों द्वारा पढ़ाने के लिए बाजार शेड, चौपाल, चौक चौराहों, खुले मैदानों आदि जगहों का उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए पालकों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी भरपूर प्रोत्साहन मिल रहा रहा है। संकुल करिया काटा के प्रा.शाला आमागुड़ापारा के बच्चो को वहां बस्ती में वहां के हाई स्कूल के बड़े बच्चो और शिक्षा में रुचि रखने वालों को वालंटियर बना कर शाम को घर-घर जाकर अध्यापन कार्य करवाया जा रहा है। संकुल बाखरा में राजागांव सरपंच श्यामबती नेताम द्वारा ऑफलाइन पढ़ाई के प्रोत्साहन के लिए बच्चो के लिए 100 नग छोटा चटाई, 2 व्हाइट बोर्ड/मार्कर,सभी बच्चो के लिए मास्क, सेने टाइजर और माइक बॉक्स दिया गया है। वि.ख. कोंडागांव में ऑफलाइन के साथ साथ हर संकुल में प्रतिदिन संकुल शेड्यूल अनुसार अलग-अलग विषयों से संबंधित ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित हो रहे हैं और इस तरह से बच्चो तक ऑनलाइन ऑफलाइन दोनो माध्यम से शिक्षा पहुंच रही है।

http://sabkasandesh.com/archives/70208

http://sabkasandesh.com/archives/70140

http://sabkasandesh.com/archives/70137

Related Articles

Back to top button