छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण पर निगम की टीम ने की कार्रवाई

भिलाई। नगर पालिक निगम के जोन-1 की टीम ने भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण की शिकायत पर वार्ड-7 फरीदनगर के अंतर्गत दुर्गा नगर निवासी डॉ रजिया परवीन के भवन की नापजोख किया। अनुमोदित नक्शा का उल्लंघन कर बनाई गई अतिरिक्त निर्माण को स्वयं हटा लेने की कहा। अतिरिक्त निर्माण को नहीं हटाए जाने पर निगम प्रशासन की ओर से तोडफ़ोड़ किए जाने की चेतावनी दी गई।

निगम से वार्ड-7 दुर्गा नगर में सतनाम भवन के सामने डा रजिया परवीन को अनुज्ञा जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने अनुज्ञा का उल्लंघन करते हुए फ्रंट, साइड और बैक साइड में अतिरिक्त निर्माण कर लिया है। इसकी मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की है। शिकायत के आधार पर जोन-1 आयुक्त सुनील अग्रहरि के निर्देश पर भवन अनुज्ञा विभाग के अभियंता अनिल सिंह एवं सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे की टीम ने दुर्गा नगर सतनाम भवन के सामने निर्मित मकान का नापजोख किया।

Related Articles

Back to top button