छत्तीसगढ़

केशकाल में अब तक कोरोना के 3 पॉजिटिव मरीज, नगर में दहशत का माहौल

कोंडागांव/केशकाल। कोंडागांव जिला के केशकाल में कोरोनावायरस के नवीन 2 पॉजिटिव के साथ अब संख्या हुआ 3 मरीज जिससे केशकाल ब्लॉक में लोगों में दहशत व्याप्त है केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी श्री डी के बिसेन  से प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल में सर्वप्रथम कोविड-19 के तहत  सीआरपीएफ केशकाल में पदस्थ एक जवान अपने गृह राज्य विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश से वापस अपने  सेवा में पहुंचने पर उन्हें कोडागांव के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा था। यहां से वापस केसकल पहुंचने पर इनका रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुनः इन्हें कोडागांव के क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन किया गया। इसके बाद केसकाल के खालेमुरवेड स्कैनिंग सेंटर में दिनांक 3 अगस्त 2020 को केशकाल के सुभाष चौक के पास एक जवान नागालैंड से अपने घर पहुंचने पर इन्हें कोरोनावायरस पॉजिटिव आया इसी प्रकार खेतरपाल बहीगांव के युवक आंध्र प्रदेश से बोरिंग गाड़ी में मजदूरी कर गांव पहुंचने पर इनका भी कोरोना पॉजिटिव का तीसरा मरीज का पुष्टि दिनांक 4 अगस्त 2020 को हुआ है। केशकाल में कोरोनावायरस के 3 मरीज मिलने से नगर वासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

डॉ डी के बिसेन से प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल में वर्तमान में कोरोना के 3 मरीज है जिनका इलाज कोडागांव कोविड अस्पताल में किया जा रहा है।

http://sabkasandesh.com/archives/70140

Related Articles

Back to top button