कांकेर:भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत मटियारा के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी कांकेर द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण

कांकेर:भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत मटियारा के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी कांकेर द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के उल्लास में शहर के पुराने बस स्टैंड में आतिशबाजी की गई व भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प, अबीर व अगरबत्ती के साथ पूजा कर लोगो को भगवान राम मंदिर निर्माण शिलान्यास की बधाई दी गई ।

इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा की आज का दिन ऐतिहासिक दिन है । देश के करोड़ों हिन्दुओ के आराध्य भगवान राम के जन्मभूमि में श्री राम मंदिर का आज शिलान्यास देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो रहा है । हम सब खुशनसीब है कि हमे इस इतिहास के साक्षी बनने का मौका मिला । इस दिन को देखने के लिये हजारो राम भक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है । भाजपा के घोषणा पत्र में श्री राम मंदिर निर्माण का मुद्दा प्रमुख रूप से था जो आज पूरा हुआ । उन्होंने पूरे जिले वासियों को इसके लिये बधाई दी है व शाम घर के बाहर व छत पर दीप जलाने की अपील की है ।
पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शालिनी राजपूत, सालिक राम साहू, दिलीप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह, निपेन्द्र पटेल, मण्डल अध्यक्ष दीपक खटवानी ने भी सभी को बधाई दी ।
भगवान श्री राम के पूजन पश्चात मटियारा द्वारा 51 किलो लड्डू व केले का प्रसाद भक्तों में बांटा गया । पुराने बस स्टैंड में पूजन पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा कार्यलय कमल सदन पहुंचे व वहां भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की ।
इस अवसर पर ललित गांधी, निर्मला नेताम, उषा ठाकुर रामशिला साहू ,अंशु शुक्ला, गिरधर यादव, मनोज ध्रुव, जागेश्वरी साहू, उबेश्वर यूके, शैलेंद्र सोरी, मीरा सलाम,व ईश्वर सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर, बजरंग सिंह, सरजू साहु, दिनेश मौर्य, राहुल यादव, संजय ठाकुर, बलवंत सिंह, आशीष परिहार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे ।

