गाय को बचाते पिकप पेड़ से टकराई

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ सँकरी- गिरौदपुरी से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्घालुओं से भरी पिकअप रात को आठ बजे कोटा रोड में पेड़ से टकरा गई। चालक सामने से आ रही गाय को बचाने की कोशिश कर रहा था। दुर्घटना में सात लोगों को गंभीर चोटें आई। आसपास के ग्रामीणों की सहायता से उन्हें 112 के माध्यम से सिम्स रवाना किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार सकरी थाना अंतर्गत लोरमी क्षेत्र के 15 लोग गिरौदपुरी दर्शन कर वापस अपने गांव जा रहे थे। वे कोटा मोड़ के पास पहुंचे थे कि तभी अचानक सड़क में पिकअप के सामने एक गाय आ गई उसे बचाने के लिए चालक ने वाहन को एक ओर साइड लेकिन स्पीड अधिक होने के कारण सामने पेड़ से जा टकराई। इससे इसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के ग्रामीणों ने 112 को फोन कर सभीं घायलों को सिम्स रवाना किया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117