छत्तीसगढ़

अधिक मूल्य पर वस्तुएं बेचने वालो के खिलाफ प्रकरण दर्ज, विधिक माप विज्ञान विभाग की कार्यवाही

कोण्डागांव। जिले में 25 से 31 जुलाई के दौरान किये गए जिला स्तरीय लाॅकडाउन के अन्तर्गत कई व्यवसायियों द्वारा वस्तुओं की कालाबाजारी जैसी गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायते प्राप्त हो रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर वस्तुओं को न्यूनतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक मूल्य पर वस्तुओं का विक्रय करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिसके अनुपालन में आज विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के निकटतम ग्राम पलारी पहुँच कर छापेमार कार्यवाही की। इस क्रम में विधिक माप विज्ञान निरीक्षक म्यूनेश ठाकुर ने अपनी टीम के साथ ग्राम पलारी पहुंच किराना एवं पान दुकानों में दबिस दी। यहां पर टीम द्वारा साधारण ग्राहक बन दुकानों में गुड़ाखु एवं पान मसाला की खरीदी की गई। इस प्रकार चार दुकानों में किये गए निरीक्षण में दो दुकानों में विक्रय के दौरान अनियमितता पायी गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए विधिक माप विज्ञान की टीम द्वारा विधिक माप विज्ञान (पैकेज में बंद वस्तुएं) नियम 2011 के अंतर्गत क्रय की गई वस्तुओं को जब्त कर दुकानदारो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये गए। इस संबंध में निरीक्षक श्री ठाकुर ने बताया कि संपूर्ण कोण्डागांव में वर्तमान में अभियान चलाकर एमआरपी से अधिक  कीमतो पर सामाग्री विक्रय के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।

http://sabkasandesh.com/archives/68976

http://sabkasandesh.com/archives/69023

http://sabkasandesh.com/archives/68706

http://sabkasandesh.com/archives/68881

 

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button