Uncategorized

फोटा भूपेश बघेल से चर्चा एवं बढत बनाने वाले सभी 6 प्रत्याशियों का

पांचवे राउण्ड में भी दुर्ग जिले की सभी 6 सीटों में 5 पर कांग्रेस व एक पर भाजपा आगे

दुर्ग संभाग के 20 सीटो में 17 पर कांग्रेस तो दो पर भाजपा और एक पर जोगी कांग्रेस आगे

भिलाईं। विधानसभा चुनाव के मतगणना का पंाचवा राउण्ड की जानकारी सामने आ गई है। इस पंाचवे राउण्ड में दुर्ग संभाग के20 सीटों में से अभी भी 17 सीटों पर कांग्रेस बढत बनाई हुई है। वहीं भाजपा दो सीटों पर राजनांगगांव से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं वैशाली नगर से विद्यारतन भसीन ही लगातार बढत बनाये हुए है जबकि खैरागढ से राजघराने के युवराज व जोगी कांग्रेस के देवव्रत सिंह लगातार बढत बनाये हुए है। पांचवे राउण्ड में भी दुर्ग जिले की  सभी छ:सीटो मेें से एक वैशाली नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विद्यारतन भसीन लगातार आगे चल रही है जबकि कांग्रेस के दुर्ग शहर अरुण वोरा, दुर्ग ग्रामीण ताम्रध्वज साहू, पाटन भूपेश बघेल, अहिवारा गुरू रुद्र कुमार एवं  भिलाई नगर  देवेंद्र यादव लगातार बढत बनाये हुए है।

कांग्रेस पार्टी शुरुवाती रुझानो में पाटन व दुर्ग शहर में अपना कब्जा बचाने में सफल रहने के साथ ही दुर्ग ग्रामीण भिलाई नगर व अहिवारा में भाजपा को बेदखल करते हुए अपना परचम लहराती नजर आई। कांग्रेस से पाटन के प्रत्याशी भूपेश बघेल छठवें राउण्ड की मतगणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के मोतीलाल साहू से लगभग 5 हजार मतों से आगे चल रहे थे। दुर्ग ग्रामीण में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सांसद ताम्रध्वज साहू अपने चक्र से ही भाजपा के जागेश्वर साहू से बढ़त बनाए हुए थे। चक्रवार ताम्रध्वज साहू की बढ़त बनी रहने से उनके जीत की संभावना बढ़ गई है। छठवें चक्र में ताम्रध्वज को 11 हजार से अधिक मतों की बढ़त मिल चुकी थी।

दुर्ग शहर में कांग्रेस के अरुण वोरा फिर से जीत की ओर अग्रसर दिखे। पांचवे चक्र में अरुण वोरा ने भाजपा प्रत्याशी महापौर चंद्रिका चंद्राकर से 3228 मतों से आगे रहे। जोगी कांग्रेस के प्रताप मध्यानी पांच चक्र की मतगणना में तीसरे स्थान पर रहे। भिलाई नगर में कांग्रेस प्रत्याशी महापौर देवेन्द्र यादव छठवें चक्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कद्दावर मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय पर 2228 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए थे। भिलाई नगर में शुरुवाती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी पांडेय आगे रहे। लेकिन बाद में कांग्रेस के देवेन्द्र यादव बढ़त बनाए हुए आगे बढ़ते गए।

दुर्ग जिले की अजा सुरक्षित अहिवारा विधानसभा में इस बार कांग्रेस का कब्जा होता नजर आया है। भाजपा के सांलाराम डाहरे मतगणना क शुरवात में ही पिछडऩे लगे। छवें चक्र की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार 11 हजार मतों से आगे होकर जीत की दिशा में बढञते दिखे।

भाजपा को दुर्ग जिले की केवल एक सीट वैशाली नगर में जीत की किरण नजर आई है। यहां मौजूदा विधायक विद्यारतन भसीन भाजपा की लाज बचाते नजर आए। मतगणना के छठवे चक्र में वैशाली नगर के भाजपा प्रत्याशी विद्यारतन भसीन कांग्रेस प्रत्याशी बदरुद्दीन कुरैशी से लगभग 11 हजार से अधिख मतों से बढ़त बनाने में सफल रहे।

Related Articles

Back to top button