छत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं एसपी ने फ्लैग कर आमजनों से मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील

कोण्डागांव। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज कोरोना संक्रमण से बचने का संदेश देने के उद्देश्य से शहर के मुख्य मार्ग पर कोतवाली से फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च के माध्यम से लोगो को लगाए गए लॉकडाउन का पालन करने एवं घरों में रह कर कोरोना की चैन तोड़ने का संदेश दिया गया।

http://sabkasandesh.com/archives/68441

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि आमजन पुलिस और प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में सहयोग करें और 25 से 31 जुलाई तक लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। अति आवश्यक होने पर ही घरों से निकलें। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) पवन कुमार प्रेमी, तहसीलदार यू.मानकर सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

केशकाल एवं फरसगांव में नगरीय क्षेत्र में पहुंच, लिया लॉकडाउन की स्थिति का जायजा

कोण्डागांव में फ्लैग मार्च के पश्चात कलेक्टर श्री मीणा, पुलिस अधीक्षक के संग फरसगांव एवं केशकाल पहुंचे जहां उन्होंने मुख्य मार्ग में स्वयं जाकर लॉकडाउन की स्थिति एवं उसके अनुपालन का जायजा लिया साथ ही केशकाल थाने में चलाये जा रहे स्वच्छ थाना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों को भी देखा। इस दौरान उन्होंने केशकाल बस स्टैंड के आस-पास पैदल भ्रमण किया एवं लॉकडाउन का पालन करने का लोगों को संदेश दिया।

 

Related Articles

Back to top button