कलेक्टर, एस.पी. ने किया नगर पालिका जांजगीर- नैला का सघन निरीक्षण,
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/07/Screenshot_2020-07-21-18-53-13-72-3.jpg)
कलेक्टर, एस.पी. ने किया नगर पालिका जांजगीर- नैला का सघन निरीक्षण,
अजय शर्मा जिला रिपोर्टर जांजगीर
लाक डाउन के पालन का लिया जायजा,
वाहनों की सघन जांच करने,
मास्क नहीं लगाने और अनावश्यक सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश,
जांजगीर-चांपा, 25 जुलाई, 2020/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ने आज जांजगीर – नैला नगरपालिका क्षेत्र का सघन भ्रमण कर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और सुरक्षा के लिए लागू लाकडाऊन और प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन का जायजा लिया।
कलेक्टर और एसपी ने जांजगीर के बी टी आई चैक, कचहरी चैक और नेताजी चैक में लाक डाऊन के पालन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाक डाऊन के नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जांजगीर नैला नगरपालिका के मुख्य मार्ग पर पैदल चलकर लाकडाऊन और प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व और पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से बिना मास्क पहने सड़क मार्ग में घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी में मौके पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए और चार पहिया दुपहिया वाहन चालकों के लिए लागू निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एस डी एम जांजगीर श्रीमती मेनका प्रधान सहित राजस्व और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।