छत्तीसगढ़

ऑल इंडिया ब्राम्हण समाज ने किया वृक्षारोपण, शिव मंदिर परिसर में लगाए पौधे

केशकाल। आल इंडिया ब्राह्मण संगठन एवं सर्व ब्राह्मण संगठन केशकाल के तत्वावधान में शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण समाज के निमार्णाधीन भवन एवं बडे़ शिव मंदिर केशकाल में पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान जाम, आम, आंवल, नीम आदि के पौधों का रोपण किया गया।

http://sabkasandesh.com/archives/68273

 

ऑल इंडिया ब्राम्हण समाज की जिलाध्यक्ष रश्मि विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि एक सामान्य पेड़ साल भर में करीब 20 किलो धूल के कणों को सोख सकता है, तथा हर साल करीब 700 किलोग्राम शुद्ध ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है। गर्मियों में एक बड़े पेड़ के नीचे औसतन 4 डिग्री तक तापमान कम रहता है। इस वजह से पेड़ों की आवश्यकता है हमारे पर्यावरण के संतुलन और स्वस्थ जीवन के लिये। उक्त कार्यक्रम में आल इंडिया ब्राह्मण संगठन के संरक्षक जी एस मिश्रा, सुनीता अग्निहोत्री, विकास अग्निहोत्री, अखिलेश दुबे, विपिन अग्निहोत्री एवं जिलाध्यक्ष रश्मि विपिन अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।

http://sabkasandesh.com/archives/68365

http://sabkasandesh.com/archives/68369

http://sabkasandesh.com/archives/68378

Related Articles

Back to top button