छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रिसाली निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम में कोविड कंट्रोल रूम की स्थापना

लॉकडाउन का पालन कराने सभी वार्डो में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये

भिलाई। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग के आदेश के तहत कोविड 19 के संक्रमण एवं रोकथाम हेतु अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर रिसाली निगम क्षेत्र में लागू निषेधाज्ञा का पालन कराने कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जंहा पर निगम कर्मचारी अमित चंद्राकर की ड्यूटी प्रथम पॉली व रोहित वर्मा की ड्यूटी द्वितीय पॉली में लगायी गई है। इसके अलावा लॉकडाउन का पालन कराने हेतु स्टेशन मरोदा, टंकी मरोदा एवं नेवई क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वहीं रिसाली एवं रूआबांधा के सम्पूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी निगम के कार्यपालन अभियंता आर. के. साहू एवं उपअभियंता हिमांशु कावड़े को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा डुंडेरा, पुरैना, जोरातराई वार्डो में कोविड 19 के बचाव हेतु लोगो लॉकडाउन का पालन कराने हेतु निगम के उपअभियंता अखिलेश गुप्ता प्रभारी अधिकारी होंगे। साथ साथ निगम आयुक्त श्री सर्वे के निर्देश पर जरूरत मंदो को खाद्य आपूर्ती हेतु फूड सेल की स्थापना की गई है जिसके प्रभारी अधिकारी निगम के सहायक राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा को नियुक्त किया गया है। खाद्य वितरण हेतु नेवई, मरोदा, डुंडेरा, पुरैना, एवं जोरातराई वार्डो के प्रभारी अधिकारी निगम के सहायक अभियंता बी. के. सिंग को नियुक्त किया गया है। रिसाली एवं रूआबांधा वार्डो में खाद्य वितरण की जवाबदेही निगम के प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा को दी गई है। निगम आयुक्त श्री सर्वे ने प्रभारी अधिकारियों को उनके द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

Related Articles

Back to top button