कलेक्टर के आव्हान पर थोक सब्जी, फल व्यापारियों ने लिया संकल्प

आज से बिना मास्क के व्यापारी, रेजा, वाहन चालक मंडी आना प्रतिबंधित रहेगा
दुर्ग! कोरोना संक्रमण से बचाव के तहत् जिला कलेक्टर डॉ0 सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर आज दुर्ग तहसीलदार श्रीमती पार्वती एवं निगम कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी दुर्ग के धमधा नाका थोक फल सब्जी मंडी पहुचकर सब्जी व्यापारियों, रेजा, हमाल, वाहन चालक, और कर्मचारियों से कोरोना से बचाव व सावधानी बरतने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन कर मास्क और सेनेटाईजर का उपयोग करने का आव्हान किया गया।
उल्लेखनीय है कि आम जनता की आवश्यकता के तहत् फल और सब्जी की आपूर्ति करने थोक सब्जी फल वालों के लिए सुबह 4 बजे से 9 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान सब्जी मंडी आने वाले हर व्यक्ति मास्क लगाकर ही यहॉ प्रवेश करेगें। साथ ही यहॉ काम करने वाले रेजा, हमाल, वाहन चालक, और कर्मचारी तथा व्यापारीगण सभी मास्क लगायें, सेनेटाइजर का उपयोग करेगें। उन्होनें सब्जी में बताया कि कोरोना संक्रमण का दर निरंतर बढ़ते जा रहा है। जिसे देखते हुये राज्य शासन के निर्देश पर लॉकडाउन किया गया है।उन्होनें कहा थोक सब्जी फल मंडी में अधिक संख्या में लोगों का आना-जाना हो रहा है इसके लिए कल से प्रवेशद्वार में बिना मास्क वालों को रोका जाएगा। मास्क पहन कर आने वाले लोगों को ही यहॉ प्रवेश दिया जावेगा। इसके अलावा बिना मास्क के यहॉ काम करने वाले रेजा, हमाल, वाहन चालक, कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
निगम कार्यपालन अभियंता श्री गोस्वामी ने सब्जीफल व्यापारियों से कहा मंडी परिसर में स्वच्छता बना कर रखें। मंडी से निकलने वाले सड़े-गले फल- सब्जी को निगम के गोठान में पशुओं के लिए निगम वाहन को देवें। निरीक्षण के दौरान थोक फल सब्जी व्यापारी संगठन के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष नासिर खोखर, उपाध्यक्ष साबिर भिंडसारा, मुरली भद्रन, खुमान सिंह सोनकर सहित रेजा, हमाल, वाहन चालक, कर्मचारियों व व्यापारियों ने कोरोना महामारी से बचने मास्क का उपयोग करने और सोशल डिस्टेंस के साथ काम करने का संकल्प लिये।