Patan Nagar Panchayat Chunav Result 2025: कुनकुरी में भाजपा की हार पर तंज कसते रह गए भूपेश बघेल, खुद के क्षेत्र पाटन में नहीं बचा पाए लाज, कांग्रेस प्रत्याशी की हो गई हार

दुर्ग: Patan Nagar Panchayat Chunav Result 2025 छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक सामने आए परिणाम के अनुसार प्रदेश के सभी 10 में भाजपा की शहर सरकार बनते हुए नजर आ रही है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन में भगवा लहराया है। जी हां यहां भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय के क्षेत्र में भी उलटफेर देखने को मिला था, जहां कांग्रेस के विनय शील ने जीत दर्ज की है।
Patan Nagar Panchayat Chunav Result 2025 मिली जानकारी के अनुसार पाटन नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने 601 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, दूसरी तरफ अमलेश्वर नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार दयानंद सोनकर 319 मतों से अपना चुनाव जीत गए हैं। बताया जा रहा है कि पाटन में कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण स्थानीय नेताओं की गुटबाजी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में भाजपा की हार उनके कथित “सुशासन” की हार है.
जुमलों की “गारंटी” से जनता का भरोसा उठ चुका है.
कुनकुरी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील गुप्ता सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 15, 2025
बता दें कि इससे पहले कुनकुरी में भाजपा की हार पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा था कि ”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में भाजपा की हार उनके कथित “सुशासन” की हार है। जुमलों की “गारंटी” से जनता का भरोसा उठ चुका है। कुनकुरी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील गुप्ता सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई।