छत्तीसगढ़राजनीतिक

BJP: हरदेव की मृत्यु पर आक्रोशित भाजयुमो ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन……. शासन की वादा खिलाफी और संवेदनहीनता ने ले ली गरीब युवक की जान

शासन पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी और 50 लाख रुपया अनुग्रह राशि दे

कोंडागांव। कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी इतना भयानक रूप ले लेगी यह कभी सोचा ही नही था। हरदेव जी के परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी की गहरी संवेदना है। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरकार से यह मांग करती है कि हरदेव सिन्हा के परिवार को 50 लाख बतौर मुवावजा और पत्नी को शासकीय नौकरी तत्काल दिया जाय। सरकार अपने किये वादों को शीघ्र पूर्ण करे। साथ ही ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसलिए युवाओं को रोजगार भत्ता 2500रु आदि देने के वादे शीघ्र पूरा करे।

http://sabkasandesh.com/archives/68176

विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व मेंमुख्यमंत्री आवास के सामने बेरोजगारी से जूझ रहे धमतरी के युवक मुख्यमंत्री से मिलने की मांग न पूर्ण होने पर अग्नि स्नान कर लिया था जिसके के दिनों से चल रहे इलाज के बाद 22/7/2020 को मेकाहारा रायपुर में निधन हो गया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु निम्न मांगो को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा कोन्डागाव ने मुख्यमंत्री के नाम जिला एसडीएम कोन्डागाव को दिनांक 23/7/2020 को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया है कि स्वर्गवासी हरदेव सिन्हा की पत्नी को यथायोग्य सरकारी नॉकरी दी जाय। उनके दोनों बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखकर उनके निःशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की जाय। उनके दोनों बेटियों के नाम पर 5-5 लाख रुपये उनके 18 वर्ष की उम्र तक राष्ट्रीकित बैंक में फिक्स डिपॉजिट किया जाय। उनके परिवार को तत्काल 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाय। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप मे भाजपा जिला अध्यक्ष दिपेष अरोरा, भाजयुमो प्रदेस कार्यसमिति सदस्य जितेन्द्र सुराना, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसकेतु उसेन्डी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा, मनीष देवांगन, पोल्टु चोधरी, बन्टी नाग उपस्थित थे।

http://sabkasandesh.com/archives/68179

http://sabkasandesh.com/archives/67976

http://sabkasandesh.com/archives/67838

Related Articles

Back to top button