खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रंगीन रोप लाइट से जगमगया वायसेप ब्रिज

दुर्ग। दुर्ग भिलाई को जोडऩ़े वाले वायसेप ओव्हरब्रिज को जगमगाती रंगील रोप लाइट से शहर को सुंदर बनाने की दिशा में ब्रिज के दोनों ओर 72 ट्यूबलर पोल में आकर्षक सजावट की गई है साथ ही निगम क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों में भी हमर दुर्ग का कलर रंगीन बोर्ड भी लगाया गया है। पूर्व में सांसद  मोतीलाल वोरा राज्यसभा सांसद विकास निधि से प्रमुख सड़को पर 10 यात्री प्रतिक्षालय निर्माण किया गया है। गौरवपथ में निगम कार्यालय के पास व हिन्दी भवन के सामने वाल पर महापुरुषों की पेटिंग का भी कार्य जारी हैं। वायसेप ओव्हरब्रिज में किए गए सौदर्यीकरण की ही तर्ज पर पुलगांव व धमधानाका ओव्हरब्रिज में भी इसी तरह का रंगीन लाईट लगाने का कार्य किया जाएगा। शहर का तेजी से विकास करने के साथ ही स्मार्ट सिटी की तरह नगर निगम द्वारा सौदर्यीकरण का कार्य जारी हैं साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा 2.06 करोड़ की राशि से ओव्हरब्रिज वायशेप व धमधा नाका ओवरब्रिज में डामरीकरण एवं पुलगांव नाला ब्रिज में मार्ग विभाजक निर्माण पूर्ण हो चुका हैं। वहीं प्रोटेक्टिव जाली लगाने का कार्य प्रगति पर हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि बहुत जल्द हमर दुर्ग का समग्र विकास करने व सुंदर शहर के रुप में विकसित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button