छत्तीसगढ़

सुमन शर्मा बनी उपाध्यक्ष, अशोक नाग सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कांकेर ने किया अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार

सुमन शर्मा बनी उपाध्यक्ष, अशोक नाग सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कांकेर ने किया अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार

दसपुर- प्रांतीय संरक्षक पीआर गोलछा के मार्गदर्शन में प्रांतीय सचिव एससी वैद्य की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष पीआर कदम जी के द्वारा आज दिनांक 19 जुलाई 2020 को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
उदय नगर कांकेर में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला कांकेर के पदाधिकारियों का मनोनयन तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के विभिन्न पदों पर किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष के पद पर श्रीमती सुमन शर्मा, जिला सचिव के पद पर अशोक कुमार नाग, जिला सह सचिव के पद पर रामेश्वर साहू, जिला मीडिया प्रभारी के पद पर प्रकाश सिन्हा निर्वाचित किए गए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रांतीय सचिव एस सी वैद्य ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सदैव कर्मचारियों को शोषण से मुक्ति दिलाकर उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाया है। आप सभी एक ऐसे संगठन से जुड़ने जा रहे हैं जो प्रदेश का सबसे जुझारू एवं क्रांतिकारी संगठन है। जिला अध्यक्ष पी आर कदम ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संघ अधिसूचना की प्रति देते हुए कहां कि मुझे विश्वास है कि आप सभी कर्मचारी हित में एकजुटता के साथ दी गई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जे आर नेताम ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की संबद्धता है एवं यह हमारी मातृ शाखा है, अब संगठन के पदाधिकारी के रूप में जुड़कर हमें अधिक मज़बूती मिलगी। सतत मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक गतिविधियों की भागीदारी के माध्यम से हम सभी में नई ऊर्जा का संचार होगा एवं नवीन गति मिलेगी। कर्मचारियों कि हर समस्याओं का निराकरण अब तत्परता से हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button