छत्तीसगढ़

आज दिनांक 20।2। 2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के दिशा निर्देशन

आज दिनांक 20।2। 2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के दिशा निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर व संतोष महतो के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री टी आर कवर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में ग्राम कोसमी में पहुंचकर ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में चौपाल लगाकर ग्राम रक्षा समिति की बैठक लिया गया बैठक में कोविड-19 के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्राम रक्षा समिति का बैठक लिया गया एवं माननीय श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय की मंशानुरूप चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया गया। गांव में शांति स्थापित करने, अपराध मुक्त गांव के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प ग्रामीणों द्वारा लिया गया।छुरा पुलिस द्वारा ग्रामीणो को ऑनलाइन ठगी एटीएम कार्ड, ज्वेलरी के नाम पर ठगी आधार कार्ड से धोखाधड़ी करना अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर किसी प्रकार का ओटीपी नंबर या बैंक संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी मांगने पर नहीं देने जैसी बातों से आम जनता को जागरूक किया गया ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा पुलिस संबंधी कोई भी समस्या होने पर तत्काल थाना छुरा को सूचित करने समझाइस दी गई।बैठक में ग्राम रक्षा समिति के अध्यक्ष शायरबानो उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष रानू चंद्राकर सचिव लखेश्वरी ध्रुव थाना छुरा पुलिस से स उ नि नीलू राम दीवान प्रधान आरक्षक भगत सिंह आरक्षक मोहित चुरेन्द्र गिरवर ठाकुर महिला सैनिक किरण राजपूत हिट ध्रूव एवं ग्राम पटेल कमल सिंह सरपंच श्रीमति उलसी कवर मितानिन कोटवार एवं अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button