छत्तीसगढ़

केशकाल विधायक संतराम ने हरेली पर्व के अवसर पर किया गोधन न्याय योजना का शुभारंभ

21 jul, 2020/सबका संदेश।

कोंडागांव/केशकाल। केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने हरेली पर्व के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र बड़ेराजपुर में ‘गोधन न्याय योजना’ का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत सरकार पशुपालकों से गोबर खरीदेगी तथा सरकार ने गोबर का परिवहन व्यय सहित दो रुपये प्रति किलो दाम तय किया है। साथ ही विधायक ने हरेली के अवसर पर समस्त विधानसभा वासियों को शुभकामनाएं भी दी है। इसके साथ ही विधायक नेताम के द्वारा बड़ेराजपुर ब्लॉक अंतर्गत करोड़ों रुपए की निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

http://sabkasandesh.com/archives/67551

छत्तीसगढ़ में त्यौहारों की शुरुआत हरेली से ही होती है, उत्सव के दिन किसान खेती में उपयोग होने वाले सभी औजारों की पहले अच्छे से साफ-सफाई कर उसे घर के आंगन में रखकर पूजा-अर्चना करते हैं। गाय-बैलों की भी पूजा की जाती है और इस पर्व पर गाय-बैलों को बीमारी से बचाने के लिए नमक भी खिलाया जाता है।

विहान समूह की महिलाओं ने विधायक को बांधी राखी

कार्यक्रम के दौरान विधायक विहान समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टाल में पहुंचे, जहां महिलाओं के द्वारा हस्तशिल्पियों व राखियों से स्टॉल सजाया गया था। जिसे दिखाने के बाद समूह की महिलाओं ने विधायक नेताम की कलाई में स्वनिर्मित रखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया।

http://sabkasandesh.com/archives/67554

करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन सहित हुआ पौधरोपण

कार्यक्रम के पश्चात विधायक संतराम नेताम के द्वारा ग्राम मचली में 2.20 करोड़ की लागत में स्वीकृत हुए 4.4 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन भी किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का उन्हें लम्बे समय से इंतजार था तथा सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही विधायक ने ग्राम मचली में बने गौठान के सामने विभिन्न किस्म के पौधे भी लगाए।

योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रमाीण अर्थव्यस्था को मजूबत करना है- विधायक

विधायक संतराम नेताम ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में गौ-पालन को आर्थिक रूप से लाभदायी बनाने तथा खुले में चराई की रोकथाम तथा सड़कों एवं शहरों में जहां-तहां आवारा घुमते पशुओं के प्रबंधन एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में गोधन न्याय योजना शुरू की गई है।  गोधन न्याय योजना का मकसद पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा और ग्रमाीण अर्थव्यस्था को मजूबत करना है।

इस दौरान बडेराजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेमशीला मंडावी, उपाध्यक्ष श्यमा साहू, सरपंच क्रिशलाल नेताम, जनपद सदस्य सरिता नेताम, एसडीएम दीनदयाल मंडावी, तहसीलदार एचआर नायक, जनपद सीईओ अशोक ठाकुर, थाना प्रभारी भापेंद्र साहू, रेंजर कश्यप सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

http://sabkasandesh.com/archives/67557

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button