छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकेने भाजपाईयों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई पदाधिकरियों के द्वारा बुधवार को जिले में बढ़ती हुई बलात्कार, लूट हत्या, चोरी, गुण्डागर्दी रोकेने हेतु पुलिस अधीकक्षक को ज्ञापन सौंपा। भाजपाईयों ने ज्ञापन के माध्यम से एसपी का े बताया कि 11 मार्च के मध्यरात्रि में महिला के साथ गैंगरेप एवं जोर जबरदस्ती की घटना हुई। ऐसे ही प्रकरण भिलाई के विभिन्न स्थानों में आए दिन घट रहीं हैं एवं आए दिन लूट डकैमी की घरनाएं एवं गुण्डागर्दी बढ़ गई है।  भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई एवं महिला मोर्चा इन घटनाओं की निन्दा कर करते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग करती है। इन सभी घटनाओं पर जल्द से जल्द अंकुश लगाये।

इस दौरान भाजपा जिला भिलाई के महामंत्री खिलावन सिंह साहू, जिला उपाध्यक्ष संजय खन्ना, जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव, जिला मंत्री पुरूषोत्तम देवांगन, पश्चिम मंडल अध्यक्ष एस.मोहन, वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष रामानंद मोर्या, निर्मला यादव पूर्व महापौर भिलाई न.पा.नि, अजय जैन, मंजूषा साहू, राजेश्वरी रेड्डी, भरत गौऱ सहित महिला मोर्चा एवं जिला व मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button