छत्तीसगढ़

kondagaon Police: पुलिस अधीक्षक ने ली क्राईम समीक्षा बैठक

20 jul, 2020/सबका संदेस

कोंडागांव। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.)द्वारा दिनांक 19.07.2020 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राईम मिटींग ली। उपरोक्त मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्बित अपराध चालान एवं लंबित मर्ग के निराकरण के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये एवं लंबित अपराधों की सूक्ष्मता से समीक्षा की गयी।

http://sabkasandesh.com/archives/67292

साथ ही अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं शराब की तस्करी पर रोक लगाने हेतु तथा जुवा, सट्टा पर प्रभावी अंकुश के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। ड्यूटी के दौरान शासन द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करते हुए स्वयं को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपायों का पालन करते हुए पूर्ण लगन के साथ ड्यूटी करने एवं कोरान्टाईन सेन्टरों का नियमित रूप से चेकिंग करने तथा आमजनों से अच्छा व्यवहार करने निर्देशित किया गया ।

http://sabkasandesh.com/archives/67312

http://sabkasandesh.com/archives/67303

http://sabkasandesh.com/archives/67306

http://sabkasandesh.com/archives/67318

http://sabkasandesh.com/archives/67315

Related Articles

Back to top button