Uncategorized

अखिल भारत वर्षीय यादव समाज के द्वारा बलौदा बाजार जिला कलेक्टर और एसपी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया

छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :- अखिल भारत वर्षीय यादव समाज के द्वारा बलौदा बाजार जिला कलेक्टर और एसपी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें यादव समाज के नेता स्व.भक्ति(भागवत) यादव के हत्या में शामिल सभी दोषियो को सजा दिलवाने तथा पीड़ित गरीब परिवार को सरकार से आर्थिक मुआवजा व सरकारी नौकरी दिलवाने की माँग किया गया है।

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाई श्री संतोष यदु जी भूख हड़ताल और अनशन पर बैठें हैं। जब तक कि स्वर्गीय भक्ति यादव जी के परिवार को न्याय, आर्थिक मदद , परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषियों को सजा नहीं मिल जाता है तब तक भाई श्री संतोष यदु जी भूख हड़ताल और अनशन लगातार जारी रहेगा।

जिला कलेक्टर और एसपी महोदय को ज्ञापन सौंपने , पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए यादव समाज से अखिल भारत वर्षीय यादव समाज छत्तीसगढ़ के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री मिथलेश यादव, उपाध्यक्ष श्री मंतोष यादव,प्रदेश महामंत्री श्री लोकनाथ यादव,
जिला संरक्षक श्री मन्नू लाल यादव, श्रीबाबा यदु, श्री सुरेन्द्र यदु ,जिलाध्यक्ष श्री हेमन्त यादव, उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव, जिला सचिव श्री कमलेश कुमार यादव एवं आकाश यदु, सक्रिय कार्यकारी सदस्य श्री संजय, भूपेंद्र, तिलक, कृष्णा यादव के साथ अन्य यादव समाज के सम्माननीय बंधु उपस्थित रहे।

सबका संदेश ब्युरो चीफ बेमेतरा टिकेश्वर साहू 9589819651

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button