छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार के विकास कार्यो का प्रतिकुल असर देखने को मिल रहा है – विक्रम उसेण्डी

विक्रम उसेंड़ी का कार्यकर्ताओं ने किया जोशिला स्वागत निकाली बाईक रैली

कोण्डागांव- छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेण्डी का बुधवार को जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशिला स्वागत किया। रायपुर नाके से प्रदेशाध्यक्ष को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली के साथ स्थानीय भाजपा कार्यालय अटल सदन लेकर पहुंचे जहॉ ढ़ोल-नगाड़ो के बीच आतिशबाजी करते हुए उनका तिलक लगाकर उनका कार्यालय में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि, हमारे पास समय कम है और काम बहुत अधिक हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम हमारे अनुकुल नहीं रहे, जिससे कार्यकर्ताओं में थोड़ी निराशा तो जरूर थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के चलते हम लोगों ने अपनी इस पराजय को भुला दिया और अब लोकसभा की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि, केंद्र की भाजपा सरकार के विकासकार्यो का लोगों के मन पर प्रतिकुल असर देखने को मिल रहा है जो हमे इस बार भी लोकसभा में विजयी दिलाईएगी और हम प्रदेश की सभी सीटों पर जीतकर एक दफे फिर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वही पूर्व मंत्री लता उसेंड़ी ने कहा कि, ऐसा पहली दफे हुआ है जब प्रदेश में भाजपा की कमान बस्तर के कार्यकर्ता को मिली हैं। जिससे कार्यकर्ताओं के साथ ही इलाके के लोगों में भी खुशी देखने को मिल रही हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मंत्री शंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, भरत जैन, दिलीप दिवान, संतोष पात्रे, प्रतोष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button