छत्तीसगढ़

जमानत पर रिहा आरोपी को आज पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई

तखतपुर टेकचंद कारड़ा
जमानत पर रिहा आरोपी को आज पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई हत्या के बाद आरोपी स्वयं थाने चलकर गया और कहा कि वह मर्डर करके आया है पहले पुलिस विश्वास नहीं की और जब आरोपी को लेकर गांव पहुंची तब देखकर

 

 

आश्चर्यचकित हो गई पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली जिला थाना लालपुर अंतर्गत ग्राम हरनाचाका का में

 

लगभग 2 माह पूर्व कैलाश सिंह ठाकुर और हेमंत सिंह के बीच झगड़ा हो गया था कैलाश ठाकुर ने धारदार हथियार से हेमंत पर वार कर दिया था जिस पर पुलिस ने धारा 307 के तहत

 

 

गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था पिछले 1 माह पहले ही कैलाश जमानत मे बाहर आया हुआ था और अपने घर में रह रहा था आज कैलाश जब सामुदायिक भवन में था तब पुरानी रंजिश के चलते हेमंत सिंह का भाई महेतरु ठाकुर आया और धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई हत्या करने के बाद आरोपी महेतरु स्वयं आरक्षी केंद्र लालपुर पहुंचा जहां उसने हत्या करना स्वीकार किया पहले पुलिस नहीं मान रही थी बाद में जब उसे गांव लेकर पहुंची और सामुदायिक भवन में देखें तो कैलाश का शव पड़ा हुआ था वही मृतक के भाई बलदेव सिंह ठाकुर का कहना है कि महेतरु अकेले हत्या को अंजाम नहीं दिया है और भी आरोपी हो सकते हैं फिंगरप्रिंट लेकर हत्या की ठीक से जांच की जाए पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button