Uncategorized

गाज या आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति को दामिनी एप के माध्यम से जाना जा सकत है

गाज या आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति को दामिनी एप के माध्यम से जाना जा सकता है
कांकेर-आकाशीय बिजली या गाज गिरने से जन-धन एवं पशुधन की हानि को रोकने के लिए भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘दामिनी एप’’ विकसित किया गया है। इस एप के माध्यम से अपने क्षेत्र के 20 से 40 किलोमीटर की परिधि में घटित आकाशीय बिजली की स्थिति में जानकारी प्राप्त होती है तथा एप द्वारा समय-समय पर सूचित किया जाता है कि बिजली प्रभावित क्षेत्र है, सुरक्षित स्थान रहें। इस एप का मुख्य उद्देश्य आकाशीय बिजली से घटित होने वाली घटनाओं से सतर्कता बरतना है। कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू ने बताया कि दामिनी एप को अपने मोबाईल फोन के प्ले स्टोर के माध्यम से ष्क्ंउपदपश् (दामिनी) टाईप करके हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषा में इनस्टॉल किया जा सकता है। इसमें अपने मोबाईल नम्बर का पंजीयन करना होता है। इस एप के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगता।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button