छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रिसाली निगम क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान को क्षेत्रवासियों का मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

BHILAI:-रिसाली प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पहल पर व दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देशानुसार आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान को रिसाली निगम के रहवासियों का भरपूर जनसमर्थन प्राप्त हुआ। रिसाली निगम क्षेत्र के वार्डों में सुबह से पौधा लगाने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में पौधा रोपित हेतु लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सभी वार्डों में पौधा रोपण अभियान का रूप त्यौहारों जैसा स्वरूप देखने का मिला।

अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त की पहल का रिसाली क्षेत्र के सभी वर्गो में जबरदस्त असर देखा गया। लोगों ने घर-घर पौधे रोपित कियें। निगम वार्डो के जनप्रतिनिधियों से लेकर व्यापारिक संघो, सामाजिक संगठनों, महिला समूहो, स्कूल-कालेज के प्राचार्यों, प्रबंधकों सामाजिक व रचनात्मक कार्यों से जूड़े संगठनों ने भी अपनी अभूतपूर्व भागीदारी दिखाई व औरों को भी प्रेरित किया। आज सुबह से ही निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने निगम अमला के साथ तालपुरी बी. ब्लाक, डी.पी.एस. स्कूल रिसाली, टंकी मरोदा, कल्याणी मंदिर के पिछे तालाब किनारें, मौहारी मरोदा स्कूल, रिसाली मुक्तिधाम व रिसाली निगम प्रांगण में पौधा रोपित कर वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया। इस दौरान निगम क्षेत्र के शासकीय स्कूलों सहित निजी स्कूलों में भी वृहद स्तर पे वृक्षारोपण किया गया। सभी जगहों पर राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों सहित सर्व समाज के पदाधिकारियों सहित स्थानीय रहवासियों ने भी हजारों के संख्या में पौधा रोपित कर इस अभियान को सफल बनाया तथा पौधों को सुरक्षित व संरक्षित हेतु कृतसंकल्पित हुए। ज्ञातव्य हो की इस महत्वपूर्ण कार्य को जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए निगम आयुक्त श्री सर्वे ने समाज के सभी वर्गों की बैठक आहूत कर निगम क्षेत्र में हरियाली सहित पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु पौधा रोपित किये जाने की अपील की गई थी। उक्त हेतु निगम कर्मियों द्वारा घर-घर पौधा वितरण किया गया था। आज रिसाली निगम के सभी वार्डों में भी वृक्षा रोपण कार्य वार्डवासियों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। वृक्षारोपण के दौरान रिसाली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंदभाउ सहित वार्डो के सभी पूर्व पार्षदों, एल्डरमेन, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं, रिसाली निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button