छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

अवैध मुरुम खनन से परेशान ग्राम ढाबा में ग्रामिणों ने किया चक्का जाम खनिज विभाग की मौन स्वीकृति से जिले भर में हो रहा है मुरम उत्खनन यह अवैध कार्य बंद नही हुआ तो ग्रामीण कलेक्टोरेट में धरना प्रदर्शन

DURG:-जिले में खनिज विभाग की मौन स्वीकृति के चलते खुलेआम अवैध मुरुम उत्खनन और परिवहन का काम प्रशासन की नाक के नीचे लंबे समय से चल रहा है। चारो तरफ से आ रहे लगातार शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अमला ने इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक ओर मामला आज ग्राम ढाबा (अंजोरा) से आया। जहां ग्रामिणों ने अवैध मुरुम परिवहन से परेशान होकर आज चक्का-जाम कर दिया। ग्रामिणों का कहना है की ग्राम ढ़ाबा में आने-जाने के लिए सिर्फ एक सड़क है, और इस सड़क पर मुरुम माफियाओं क द्वारा बेखौफ होकर ओवरलोड हाईवा चल वाया जा रहा हैं। इस तरफ जहां एक ओर गांव की सड़क खराब हो रही है, वही दूसरी और तेज रफ्तार हाईवा चलने के कारण ग्रामिणों में हमेंशा खौफ बना रहता है।

इसे लेकर आज सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। इस कारण पहले तो सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण ग्रांम पंचायत ढ़ाबा के पास ईक्टठा हुए उसेक बाद उन्होने मनाही के बावजूद चल रही हाईवा को रोक दिया और इस बात की जानकारी उन्होंन बोरी थाना के प्रभारी को दी। बोरी थाना के प्रभारी ने इस मामलो को खनिज विभाग का बता कर इस मामले से पला छाड़ लिय़ा।

कलेक्टर से भी किये शिकायत

अवैध खनन और परिवहन से परेशान होकर ढाबा गांव के ग्रामिण आज चक्का-जाम करने के बाद दुर्ग जिला कलेक्टर सर्वेशवर भुर्रे से मिलने पहुंचे। ग्रामिणों ने जिला कलेक्टर से मिल कर उनसे अवैध रूप से चल रहे मुरुम खनन और परिवहन को बंद कराने की मांग की साथ ही अवैध मुरुम परिवहन के कारण खराब हो चुकी गांव की एक मात्र सड़क को दोबारा बनवाने की भी मांग की।

कलेक्टर से मुलाकात के दौरान ग्रामिणों प्रशासन पर खनन माफियाओं के साथ मिले होने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मुरुम उत्खनन का यह खेल बंद नहीं हुआ, तो कलेक्टोरेट में ग्रामीण धरने पर बैठ जाएंगे।

खनिज विभाग के अधिकारीयो के खिलाफ जिले भर में है आक्रोश

जिले भर से अवैध खनन और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायत के बावजूद खनिज विभाग के अधिकारीयो के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं।  विभाग के अधिकारीयों को  इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है। इस कारण दुर्ग जिले में खनिज माफियाओं द्वारा लगातार शासन की खनिज संपदा का दोहन किया जा रहा है लेकिन खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को इसकी जानकारी होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है या कहे कि विभाग के अधिकारीयों के द्वारा माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है।

इस मौके पर ये रहे मौजूद

ग्राम पंचायत ढाबा की सरपंच सुमिन ठाकुर, उपसरपंच पुष्पलता कुर्रे, प्रहलाद देशमुख (पंच), सुरेन्द्र देशमुख, लता देशमुख(पंच), भारती साहू(पंच), कौश्लया ढीमर, जमुना देशलहरे(पंच), गया बघेल, छबिला मरई, पेमिन मानिकपुरी, नीरा साहू, भास्कर साहू, योगेश कश्यप, सुकालू निर्मल, सुरेन्द्र देशलहरे और बड़ी संख्या ग्रामिण और महिलाए उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button