छत्तीसगढ़

विधायक चंदन कश्यप द्वारा भानपुरी में ऋण माफी प्रमाण   पत्र का वितरण किया गया

भानपुरी । नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम भानपुरी में किया गया जिसमें किसानों का कर्जा माफ प्रमाण पत्र वितरण किया गया । विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है पूरा करती है भाजपा सरकार जब रही तब 2100 रुपए धान खरीदी और 300 रुपए बोनस दिया जाएगा लेकिन अपने वादे से मुकर गए 1700 रुपए धान खरीदी और 300 रुपए देकर जगह-जगह बोनस त्यौहार बना रहे थे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बना पहला प्राथमिकता किसानों को दिया गया किसानों का धान खरीदी 2500 रुपए एवं कर्जा माफ किया गया भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है  भाजपा ने अपने 15 साल में नहीं किया वह काम कांग्रेस ने 2 माह में ही कर दिखाया ।

विधायक श्री कश्यप ने कहा कि आउटसोर्सिंग जल्दी बंद होगा स्थानीयओं को नौकरी दिया जाएगा केंद्र  में मोदी सरकार काला धन नही ला पाए ना तो किसी के खाते में 15 लाख रुपए दिये। कांग्रेस ने अपने वादे पूरे किए अब लोगों को भी इस बात का आगे ख्याल रखना है लोकसभा चुनाव  में  अब केंद्र में कांग्रेस की सरकार लाना है प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाना है ।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, अचल बाजपाई, श्याम सुंदर पांडे, श्याम दीवान, शालिक राम, धनुंर्जय नेताम, प्रेम नारायण, महेंद्र पांडे ,लक्ष्मण दीवान, मुदिया राम पटेल, अनिल बघेल, लक्ष्मी वर्मा आदि मौजूद रहे।

सबका संदेस ब्यूरो 9425598008

Related Articles

Back to top button