छत्तीसगढ़

जिला साहू संघ कबीरधाम के द्वारा चोवाराम युवा एवं राजकुमारी महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए गए

*जिला साहू संघ कबीरधाम के द्वारा चोवाराम युवा एवं राजकुमारी महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए गए।*

कबीरधाम। जिला साहू संघ कबीरधाम के जिला अध्यक्ष शीतल साहू ने अपने जिला संगठन का विस्तार करते हुए सभी तहसील अध्यक्षों के सहमति से विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया ।जिसमें *जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चोवाराम साहू, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमारी साहू, जिला राजनीति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील साहू, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ.विनय साहू, ज़िला कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्य़क्ष शांतानंद साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज कुमार साहू तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोकनाथ साहू* को बनाया गया। जिलाध्यक्ष शीतल साहू ने बताया कि जिला साहू संघ के द्वारा सभी तहसीलों को जिम्मेदारी देते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है जिससे सामाजिक विकास तथा तथा गतिविधियों में वृद्धि होगी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि दिए गए सामाजिक जिम्मेदारियों को समाज के सभी पदाधिकारी निष्ठा पूर्वक कार्य कर समाज के विकास में सहयोग प्रदान करेंगे।
उक्त जानकारी जिला साहू संघ के महामंत्री बालाराम साहू ने बताया। इस अवसर पर पतिराम साहू उपाध्यक्ष, धर्मराज साहू पंडरिया,अयोध्या साहू,डॉ खेमराज साहू, गिरवर साहू अध्यक्ष कवर्धा,राधे साहू अध्यक्ष कवर्धा नगर,कृष्णा साहू अध्यक्ष लोहारा, श्रवण साहू अध्यक्ष पंडरिया,आनंद साहू अध्यक्ष बोड़ला, भागीरथी साहू पंडरिया जयराम साहू कवर्धा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button