खास खबर

भारत के इस राज्य में मिला 12 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल, सुनते ही उमड़ी हजारों की भीड़

पेट्रोल डीजल की कीमतें हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है और बढ़ती जा रही है। इसी के सन्दर्भ में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और 12 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बांटा। इसके जरिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया है। जब लोगों को इस बारे में जानकारी मिली कि पेट्रोल 12 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है तो लोगों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। यहा मामला कानपुर के कल्यानपुर इलाके का है। कोरोना काल में इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए। पुलिस ने इस ट्रेड युनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत करीब 25 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दी है। कल्यानपुर के ब्रह्मदेव चौराहे पर बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय मार्तोलिया की अगुवाई में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन ने पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया गया था। कार्यकर्ताओं ने एक पेट्रोल पंप पर आम जनता के लिए 12 रुपये लीटर प्रति लीटर पेट्रोल देने का बैनर टांग दिया। इतना देखते ही लोगों की भीड़ यहाँ उमड़ पड़ी लेकिन सिर्फ एक घंटे तक ही 12 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल देने का कार्यक्रम था। इसका फायदा उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर इकट्ठा हो गए। कल्यानपुर पुलिस ने युनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय मार्तोलिया समेत करीब 25 कार्यकर्ताओं पर महामारी अधिनियम और बिना अनुमति के प्रदर्शन करने संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर दिया है।

Related Articles

Back to top button