छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

वन होम, वन ट्री कैंपेन की युद्धस्तर पर की जा रही है तैयारियां

DURG:-अब तक के  जिले में सबसे बड़े पौधरोपण अभियान वन होम, वन ट्री के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इस संबंध में वन विभाग एवं संबंधित विभागों को पौधे तैयार करने के निर्देश दिये गए थे। पौधे सभी संबंधित लोगों को पहुंचाये जा रहे हैं ताकि वितरण की प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न हो। पंचायतों में सार्वजनिक जगहों में पौधरोपण का चिन्हांकन हो चुका है। शहर में भी महत्वपूर्ण स्थलों पर चिन्हांकन हो गया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक रूप से लोगों की भागीदारी हो इसके लिए व्यापक मुनादी की गई है। अलग-अलग नगरीय निकायों ने इसके लिए अलग-अलग रणनीति बनाई है। कल इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सभी नगरीय निकायों ने अपनी रणनीति बनाई। इसके अलावा सभी विभागों द्वारा इस संबंध में कार्ययोजना पूछी गई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश हैं कि प्रदेश में हरियाली का व्यापक प्रसार करना है। यह केवल सार्वजनिक जगहों तक सीमित नहीं रहेगा। इसके लिए घर-घर में पेड़ लगाने का आह्वान करना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। पार्षदों का सहयोग लें। हर व्यक्ति अपनी भागीदारी निभाएगा तो प्लांटेशन की यह महत्वपूर्ण ड्राइव सफल होगी। कलेक्टर ने कहा कि पौधों को लगाने के साथ ही सहेजने के भी पूरे इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मिशन है जिसमें समाज के सभी पक्षों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नगरीय निकायों के अधिकारियों से इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पिछली बैठक के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में इस संबंध में संगठनों की बैठक  ली जा चुकी है। प्राइवट स्कूल प्रबंधन की बैठक भी ली जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button