Uncategorized

16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 02 जुलाई 2020। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके तहत बोड़ला तहसील के ग्राम कारेसारा निवासी श्री रामबिलास को जहरीले सर्प काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती साधना बाई को, ग्राम प्रभाटोला निवासी श्री विवेक भारती पानी में डूबने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर श्री बालकदास को, तहसील कवर्धा के ग्राम नेवारी निवासी श्रीमती बसनी बाई को जहरीले सर्प काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्री रामलाल को और तहसील सहसपुर लोहारा के ग्राम बाजगुढ़ा निवासी श्रीमती रम्हला बाई को जहरीले सर्प काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्री संतराम को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।  

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button