छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
रिसाली निगम ने किया कंट्रोल रूम की स्थापना

BHILAI:-बारिश की आगमन के मद्देनजर रिसाली नगर निगम में बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत के संबंध में संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नया रायपुर के आदेश के परिपालन में अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसके नोडल अधिकारी बी.के. सिंह सहायक अभियंता मो.नं. 9131137949 को नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी सिंह के मार्गदर्शन में बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु कंट्रोल रूम में निगम कर्मचारी श्री रोहित वर्मा मो. नं. 7869230328 एवं शिवचरण ताण्डी मो. नं. 7067141322 सहयोगी नियुक्त किया गया है। उल्लेखित कर्मचारियों के अलावा भी रिसाली नगर निगम क्षेत्र के रहवासी निगम में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नं. 0788-4075715 पर संपर्क कर सहायता एवं सहयोग प्राप्त कर सकते है।