Uncategorized
जिले में 1 जून से अब तक 160.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज कांकेर चालू मानसून के दौरान कांकेर जिले में 1 जून से अब तक

जिले में 1 जून से अब तक 160.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज कांकेर चालू मानसून के दौरान कांकेर जिले में 1 जून से अब तक 160.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीती रात से जिले के सभी 07 तहसीलों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा अंतागढ़ तहसील में 125.4 मिली मीटर और सबसे कम वर्षा 44.5 मिली मीटर पखांजूर तहसील में दर्ज की गई है।
कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 22 जून की स्थिति में कांकेर तहसील में 87.9 मिली मीटर, भानुप्रतापपुर में 85.4 मिली मीटर, दुर्गूकांदल में 63.5 मिली मीटर, चारामा़ में 104.4 मिली मीटर और नरहरपुर में 88.5 मिली मीटर औसत वर्षा अब तक दर्ज की गई है।