सर्वसेन समाज की महिलाओं ने दिखाई अपनी ताकत

दुर्ग। छत्ती़सगढ़ सर्वसेन समाज की महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष मोना सेन द्वारा प्रदेश स्तरीय महिला महासम्मेनलन का आयोजन रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा सेन समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश सेन समाज की संरक्षक पुष्पा सुरेश उमरे शामिल हुई। यह सम्मेलन पंडित दीनदयाल उपाध्यााय ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। प्रदेशस्तरीय महिला महासम्मेसलन में पूरे छत्तीसगढ़ के 27 जिलों के सेन समाज के महिला व पुरूष प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदेश सेन समाज की संरक्षक पुष्पा सुरेश उमरे ने समाज की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार फिरका की भावना से ऊपर उठकर समाज को संगठित और मजूबत बनाने के लिए काम करे,तथा बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे, क्योंकि शिक्षित समाज ही सबसे सशक्त समाज होता है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि इसमें ऐसी जगहों से भी सेन समाज की महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने अब तक अपनी घर की चारदीवारी से बाहर की दुनिया से अनभिज्ञ रहीं।