छत्तीसगढ़

कीफेसबुक लाइव से हुआ विरोध प्रदर्शन मुख्यमंत्री से की कार्यवाही की मांग

कीफेसबुक लाइव से हुआ विरोध प्रदर्शन मुख्यमंत्री से की कार्यवाही की मांग

आज राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के द्वारा फेसबुक लाइव के माध्यम से मुख्यमंत्री के सामने अपना विरोध दर्ज किया। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी नीलकंठ त्रिपाठी के नेतृत्व में आज फेसबुक लाइव विरोध प्रदर्शन का आव्हान किया गया। जिसमें राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पूरे देश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लाइव आकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने अपनी मांग को रखी। नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि यह लड़ाई केवल ब्राह्मण समाज की नही सनातन धर्म के उन सभी हिन्दुओ की है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता जी का हिन्दू धर्म एवं हिन्दू देवी देवता के बारे में अपशब्द टिप्पणी करना और नंद कुमार बघेल के ऊपर किसी भी प्रकार का कानूनी कार्यवाही न होना कही न कही मुख्यमंत्री के पिता होने के कारण पद का दुरुपयोग करन है।

मुख्यमंत्री जी से यही मांग किया गया है कि उनके पिता जी के द्वारा अपशब्द कहे जाने पर और मुख्यमंत्री के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नही देना कही न कही। इसमे मुख्यमंत्री जी की भी सहमति है तभी उनके पिता द्वारा अपशब्द टिप्पणी किया जा रहा है। नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि आज के फेसबुक लाइव विरोध प्रदर्शन में बहुत से हिन्दू भाइयो ने हिस्सा लिया उनको मैं दिल से धन्यवाद देना चाहता हूँ।

आज सभी सनातनी भाई लोगो ने मुख्यमंत्री जी से यही मांग की हम सनातनी भी आप ही कि जनता है हमारी भी सुने। त्रिपाठी ने बताया कि लॉक डाउन और कोरोना वायरस जैसी महामारी को ध्यान में देते हुए फेसबुक लाइव विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें लगभग हिन्दुओ ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button