छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

टंकी मरोदा में दुर्ग कलेक्टर ने दिलाई शपथ रिसाली निगम वार्डों में रोका छेका संकल्प अभियान का आगाज:.

BHILAI:-प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ की पुरानी परम्परा रोका छेका को पुर्नजीवित करने के लिए नगरीय प्रशान विकास विभाग मंत्रालय नया रायपुर के आदेश के तहत आज रिसाली निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड 44 टंकी मरोदा कल्याणी मंदिर के पास स्थित गौठान पर दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे की उपस्थिति में निगम प्रशासन द्वारा आयोजित रोका छेका संकल्प अभियान का आगाज किया गया। जहां पर कलेक्टर  द्वारा गौ.माता की पुजा अर्चना कर उपस्थित पशुपालकों व स्थानीय रहवासियों से संकल्प पत्र भरवाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त  प्रकाश कुमार सर्वे ने दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे का स्वागत किया एवं रिसाली निगम द्वारा चलाये जा रहे रोकाछेका संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। दुर्ग कलेक्टर  भूरे ने उल्लेखित अभियान की जानकारी पशुपालकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को देते हुए शहर को मवेशीमुक्त करने हेतु शपथ भी दिलाई। आज ही वार्ड 41 डुण्डेरा, वार्ड 63 रूआबांधा में भी रोका छेका संकल्प अभियान शुरू किया गया।

इस अवस पर दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने संबोधन के दौरान लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उल्लेखित महंती योजना रोका छेका के तहत जहां शहरों में सड़कों व चैक चैराहों पर आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। वहीं शहरों को साफ सुथरा रखने एवं स्वच्छ शहर बनाये रखने की दिशा में भी रोका छेका संकल्प अभियान मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षत्रों में पशुपालकों द्वारा मवेशियों को खुले छोड़ दिये जाने से फसलों व सब्जियों का खुली चराई से होने वाली नुकशान को भी रोकने में मदद् मिलेगी। कार्यक्रम के बीच में अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त श्री सर्वे ने बताया की राज्य शासन के आदेश के तहत रिसाली निगम क्षेत्र में भी 19 जून से 30 जून तक रोका छेका संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उक्त हेतु सभी वार्डों में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के 15 कर्मचारियों की ड्यूटी पशुपालकों का सर्वेक्षण करने हेतु लगाया गया है। जिसके नोडल अधिकारी सहायक राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा को नियुक्त किया गया है। इस दौरान निगम आयुक्त श्री सर्वे ने रोका छेका संकल्प अभियांन के बारे में पशुपालकों को जागरूक करने आपसी चर्चा और समन्वय से पशुओं को खुले में न छोडऩे व उनकी व्यवस्थित चराई के उपाय करने हेतु रहवासियों से पहल करने के निर्देश नोडल अधिकारी व ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को दिये है। रोका छेका संकल्प अभियान हेतु आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिसाली निगम के अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमन्त बंजारे, जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष मुकुन्द भाऊ, एल्डरमेन संगीता सिंह, एल्डरमेन तरूण बंजारे, पार्षद नरेश कोठारी, पार्षद चन्द्रभान ठाकुर पार्षद राजेन्द्र रजक, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष लोकुमल अवतानी, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष निजाम, पोषण क्षत्रिय, अशोक साहू एवं श्याम लाल साहू, अस्मी रावत, सोनू सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button