Uncategorized

केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर गरियाबंद जिला भाजपा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा संपन्न

ब्रेकिंग न्यूज गरियाबंद

केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर गरियाबंद जिला भाजपा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा संपन्न

मोदी के सेवाभावी नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के गरीबों के विकास और कल्याण के लिए समर्पित होकर काम कर रही – साय

गरियाबंद – मंगलवार को जिला जनसंवाद कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद की वीडियो काॅन्फ्रेसिंग सभा संपन्न हुई। इसमें मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव

 

साय थे। प्रदेश कार्यालय से वीसी के माध्यम से उन्होने सभा को संबोधित किया। जिला मुख्यालय गरियाबंद से इसमें महामुसंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व जिप अध्यक्ष डाॅ श्वेता शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश साहू सहित जिले प्रमुख पदाधिकारी तथा प्रदेश कार्यालय में पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू व संदीश शर्मा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुदरानी, भूपेन्द्र सवन्नी वीसी से जुुड़े थे। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाभावी नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के गरीबों के विकास और कल्याण के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। इस एक साल में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति का परिचय दिया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए दूरदर्शी रणनीतिक फैसलों और सही समय पर उठाए जनता कर्फ्यू व लॉकडाउन जैसे साहसिक फैसलों से देश सुरक्षित है। एक ओर जब विश्व के बड़े, संपन्न और विकसित देश कोरोना महामारी के आगे घुटने टेकते नजर आ रहे हैं तब भारत न्यूनतम नुकसान के साथ इस महामारी का डटकर मुकाबला कर रहा है। गरीब कल्याण योजना के तहत पहले 1.70 लाख करोड़ रुपए और बाद में 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा से देश के लोगों का मनोबल बढ़ा है। 

इसके पूर्व जिला मुख्यालय से सांसद चुन्नीलाल साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की एक साल की उपलब्धियो और ऐतिहासिक फैसलो को जनजन पहुचाने का आव्हान किया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष श्री राजेश साहू ने तथा आभार पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय ने किया। प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा, नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन, सांस्कृति प्रकेाष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी, सहसंयोजक आशीष शर्मा, भाजयुमो प्रदेश सदस्य अजय रोहरा, जिला महामंत्री रिखीराम यादव, जिला उपाध्यक्ष छत्तरसिंग ठाकुर, नपा सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, पूर्व पार्षद परस देवांगन, डागेश्वर दुबे, दयालाल ध्रुव, शेषनारायण गजभिए, युगल समदरिया, सागर मयाणी के अलावा सोशल प्लेटफार्म फेसबुक, यूट्युब और ट्वीटर के माध्यम से बड़ी संख्या में गरियाबंद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण इस वर्चुअल रैली मंे शामिल थे। 

बाक्स मंे – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार अपने ही घोषणापत्र में किए गए वादों को डेढ़ साल बीतने के बाद भी पूरा नही कर पाई। किसानों, महिलाओं, युवा बेरोजगारों के साथ छलावा और धोखा करने वाली सरकार ने पूर्ण शराबबंदी की गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने के बावजूद आज कोरोना काल में भी प्रदेश में न केवल ज्यादा शराब बेच रही है, अपितु प्रदेश में शराब का गोरखधंधा चल रहा है। प्रदेश सरकार डेढ़ साल में प्रदेश की जनता की नजरों से गिर गई है।
फोटो क्रमांक 142 प्रदेश कार्यालय से संबोधित करते प्रदेश अध्यक्षय विष्णुदेव साय।
फोटो क्रमंाक 143 जिला मुख्यालय से वीसे में जुड़े सांसद व अन्य पदाधिकारी।

Related Articles

Back to top button